Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे पीएम:29 अप्रैल को अमरोहा में लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे लोग

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जनपद अमरोहा में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एक जनसभा होगी और लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कार्यक्रम गंगा एक्सप्रेसवे के पास एक उपयुक्त स्थल पर आयोजित होगा। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ग्रीश कुमार को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह को गर्मी के मद्देनजर एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय और पुलिस क्षेत्राधिकारी, हसनपुर को कानून-व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिम्मेदार होंगे, जबकि नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था देखेंगे। प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा में 61,880 रुपये की वित्तीय अनियमितता:प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से होगी वसूली, डीएम ने दिए आदेश
    Next Article
    मियागंज सीएचसी डॉक्टर पर बाहर की जांच-दवा लिखने का आरोप:उन्नाव में चिकित्सा प्रभारी ने शुरू की जांच, मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment