Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में बैठे भाइयों ने बेची सरकारी जमीन:कानपुर में नजूल जमीन घोटाला आया सामने, बिल्डर समेत 6 पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में नजूल की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमेरिका में बैठे सगे भाइयों ने एक बिल्डर के साथ मिलकर इस सरकारी जमीन का सौदा कर दिया। मामले में डीएम से शिकायत के बाद लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। नजूल जमीन को निजी कंपनी को बेचने का आरोप लेखपाल हरिशंकर विश्वकर्मा के अनुसार सिविल लाइंस स्थित भूखंड संख्या 1459A को नजूल संपत्ति के रूप में राज्य सरकार की भूमि घोषित किया गया था। इसके बावजूद वर्ष 2012 में इस जमीन को एक निजी कंपनी को बेच दिया गया, जो नियमों के पूरी तरह खिलाफ है। अमेरिका में बैठे भाइयों पर मिलीभगत का आरोप सिविल लाइंस निवासी तरंग बेरी ने अपने भाई नीरज बेरी (कैलिफोर्निया, अमेरिका) और विकाश बेरी (वुडवेस्ट चेस्टर) तथा मनका शर्मा के साथ मिलकर इस जमीन का सौदा एसए बिल्ड हाई प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अहमद ऐतिशाम से किया। इस पूरे लेन-देन से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि सगे भाइयों और बिल्डर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बीसी सखियों का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    सीतापुर में फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:वेतन भेदभाव और सुविधाओं की अनदेखी पर भड़का आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment