Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:वेतन भेदभाव और सुविधाओं की अनदेखी पर भड़का आक्रोश

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित शाहमहोली चौराहे पर मंगलवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब एम.के.ए. रेमिडीज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर वेतन भेदभाव और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि महिला श्रमिकों से लगभग 10 घंटे काम लेने के बावजूद उन्हें केवल 5800 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जबकि पुरुष श्रमिकों को इसी काम के लिए करीब 8000 रुपये तक भुगतान किया जाता है। इस असमानता को लेकर महिला मजदूरों में खासा रोष देखने को मिला। मजदूरों की प्रमुख मांग है कि 10 घंटे की ड्यूटी के बदले कम से कम 10 हजार रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा हर महीने चार सवेतन अवकाश देने और छुट्टी लेने पर वेतन कटौती की व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित मजदूरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग को जाम करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा यातायात बहाल कराया। मौके पर मौजूद फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़ी रेनू राठौर ने मजदूरों से कहा कि उन्हें निर्धारित नियमों के तहत ही काम करना होगा, अन्यथा वे काम छोड़ सकते हैं। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा गया। हालांकि, महिला मजदूर इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने दो दिन के भीतर समाधान की मांग की है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में बैठे भाइयों ने बेची सरकारी जमीन:कानपुर में नजूल जमीन घोटाला आया सामने, बिल्डर समेत 6 पर FIR
    Next Article
    नये डीएम बोले-पीड़ित को निचने स्तर पर ही मिले न्याय:IAS मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार, मेट्रो निर्माण से हो रही दिक्कतें होंगी दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment