Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में 10 फीट नीचे दफनाया; 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था

    3 hours ago

    1

    0

    हरियाणा में करनाल के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या का दावा किया गया है। लॉरेंस गैंग के सरपंच बॉस की तरफ से आई सोशल मीडिया पोस्ट में भानु राणा की हत्या की बात कही। पोस्ट में लिखा- “एक साल पहले ही पोस्ट डालकर लिखा था कि हमें भानु राणा को मरवा देंगे। यह देश के खिलाफ काम कर रहा था। इसे मारकर धरती में 10 फीट नीचे दफना दिया।” दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। भानु राणा पहले लॉरेंस गैंग से ही जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में सामने आया था कि भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। तब उसे जल्द भारत डिपोर्ट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि, उसे भारत नहीं लाया गया। भानु राणा करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था। दैनिक भास्कर से बातचीत में सांभली गांव के सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने कहा कि अभी ऐसी कोई सूचना ना तो परिवार के पास आई है और न ही गांव में किसी को इस बारे में पता है। लॉरेंस गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट… 4 साल पहले डंकी से अमेरिका गया भानु करीब 4 साल पहले भानु डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। उसके पिता बिल्लू की कई साल पहले मौत हो गई थी। सांभली गांव में उसकी मां ही रहती है। सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने बताया कि मां भी गांव में कम ही रहती है। वह अक्सर रिश्तेदारी में ही रहती है। गांव में उसका कम ही आना जाना होता है। हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता था सूत्रों के मुताबिक, भानु अमेरिका जाने के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़ गया था। भानु राणा हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालने लगा। एक साल पहले भानु के लॉरेंस गैंग से रिश्ते बिगड़ गए। बताया जाता है कि इसके बाद वह लॉरेंस के विरोधियों के साथ जुड़ गया। तभी से वह लॉरेंस गैंग के निशाने पर था। युवक बोला- कैनिफोर्निया में मौत की सूचना नहीं कैलिफोर्निया में रह रहे करनाल के युवक रॉबिन ने बताया कि हमारी कभी भानु राणा से मुलाकात नहीं हुई। 5 महीने पहले हमें न्यूज में ही पता चला था कि भानु को अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद क्या हुआ हमें नहीं पता। आज भानु की हत्या की सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी, लेकिन हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं है। अगर उसकी हत्या होती तो हमारे यहां भी तो न्यूज चलती। हमें लगता है दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया गया है। जानिए लॉरेंस गैंग की पोस्ट में क्या…. वाहेगुरु जी दा खालसा वाहेगुरु जी दी फतेह। राम राम सभी भाइयों को। जो ये देशद्रोही भानु राणा का (कैलिफ़ोर्निया, यूएसए) में मर्डर हुआ है, ये मैंने सरपंच यूरोप और साहिल दुहन (हिसार) और लॉरेंस ग्रुप ने करवाया है। आज से ठीक एक साल पहले हमने पोस्ट डालकर लिखा था कि हम इसको मरवा देंगे और लॉरेंस भाई ने साफ-साफ बोल रखा है जो भी देश के खिलाफ जाएगा वो मारा जाएगा, चाहे वो किसी भी कोने में छुप जाए। जो ये देशद्रोही और रेपिस्ट रोहित गोदारा आतंकवादियों को देश की मुखबरी कर रहा है, इसको भी वैसे ही मार कर धरती के दस फीट नीचे दफना देंगे जैसे भानु राणा को दफनाया था, और लाश भी बरामद नहीं होगी। जो भी देश के दुश्मनों का साथ देगा, तैयार रहना, मौत कभी भी आ सकती है। नोट: ये जो गोल्डी ढिल्लों है, इसका अब लॉरेंस गैंग से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि ये अब ड्रग्स का काम करता है और देश की मुखबरी करने लग गया है। सभी भाई इससे बचके रहें। सलाम शहीदा नू। लॉरेंस ग्रुप, जितेंदर गोगी मान ग्रुप, काला राणा ग्रुप, मधुर यमुनापार, जग्गा ऑस्ट्रेलिया, शेरा संधू ऑस्ट्रेलिया, मनदीप स्पेन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप के साथ गोर का डिनर, वायु सेना प्रमुख भी वॉशिंगटन में... अमेरिका में भारत को लेकर एक्टिविटी अचानक तेज
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर जिला जेल में बंदी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, 13 दिन पहले फोन कॉल न उठाने पर की थी पत्नी की हत्या

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment