Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर जिला जेल में बंदी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, 13 दिन पहले फोन कॉल न उठाने पर की थी पत्नी की हत्या

    10 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 42 साल के बंदी का शव सोमवार रात जेल के बैरक में शौचालय के अंदर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। आरोपी ने फोन न उठाने से नाराज होकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे 12 दिन पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर वाले अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी, हार्ट में दिक्कत; ICU में भर्ती कानपुर में 8 महीने से जेल में बंद अखिलेश दुबे की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे उर्सला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया। जेल प्रशासन के मुताबिक, अखिलेश को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रेशर भी लो है। डॉक्टरों ने हार्ट से जुड़ी दिक्कत की भी पुष्टि की है। पिछले साल 7 अगस्त को पुलिस ने भाजपा नेता रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में अखिलेश दुबे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ होटल कारोबारी सुरेश पाल से 2.50 करोड़ की रंगदारी मांगने, जूही में होटल संचालिका से रंगदारी और कांग्रेस नेता से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज कराए गए। अखिलेश दुबे को चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। होटल कारोबारी सुरेश पाल से रंगदारी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा था- आरोपी प्रभावशाली है और गवाहों को डरा सकता है। वक्फ की जमीन पर कब्जे के मामले में भी अखिलेश को जमानत नहीं मिल सकी है, जिसके चलते वह जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर… हाईकोर्ट बोला- रिश्वत से सब कुछ पाने की सोच चिंताजनक; धोखाधड़ी मामले में राहत देने से इनकार किया इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को समाज में बढ़ती उस मानसिकता पर सख्त टिप्पणी की, जिसमें लोग यह मानने लगे हैं कि रिश्वत देकर हर काम कराया जा सकता है। कोर्ट ने कहा- यह प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है और समाज के नैतिक पतन को दर्शाती है। साथ ही कोर्ट ने फर्जी पीएचडी डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- एक शिक्षित महिला का इस तरह ठगी का शिकार होना यह बताता है कि नैतिक मूल्यों में गिरावट आई है। मामला कानपुर की रहने वाली तान्या दीक्षित से जुड़ा है। तान्या ने आरोप लगाया था कि प्रियंका सिंह सेंगर और अन्य आरोपियों ने उसे अलीगढ़ के एक विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिला और कानपुर के एक विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि इन दावों पर भरोसा कर तान्या और उसकी मां ने आरोपियों के खातों में 22 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता ने न तो किसी कोर्स के लिए आवेदन किया और न ही किसी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुई। बाद में आरोपियों ने उसे फर्जी पीएचडी मार्कशीट, एडमिशन लेटर, टॉपिक अप्रूवल लेटर और नियुक्ति पत्र थमा दिए। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए FIR रद्द करने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…. प्रयागराज में RSS जिला धर्म जागरण प्रमुख पर जानलेवा हमला: घर में घुसकर पीटा, आईसीयू में भर्ती प्रयागराज में RSS के जिला धर्म जागरण प्रमुख कुलदीप तिवारी पर पड़ोस के कुछ लोगों ने घर में घुसकर सोमवार को हमला किया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़कर भाग गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुलदीप को तुरंत सीएचसी चाका ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद शहर के अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, उनका इलाज ICU में चल रहा है। कुलदीप तिवारी नैनी क्षेत्र के चाका ब्लॉक की शक्ति नगर कॉलोनी में रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में 10 फीट नीचे दफनाया; 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था
    Next Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में धनंजय सिंह से जिरह:कोर्ट में पेशी पर पूर्व सांसद ने लगाई न्याय की गुहार, अभय के गवाहों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment