Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में हरियाणवी ने मर्डर कर सुसाइड किया:युवक के परिवार का आरोप- VIDEO से ब्लैकमेल कर रही थी युवती, बंदूक उसी ने गिफ्ट की

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के युवक रोहित (22) ने भारतीय मूल की युवती शालिनी ठाकुर (38) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शालिनी की मां का आरोप है कि रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर था। इसी वजह से परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। हालांकि, रोहित के परिवार ने शालिनी पर अलग आरोप लगाए हैं। रोहित के चाचा सत्यवान का कहना है कि दोनों को जिस बंदूक से गोली लगी, वह शालिनी ने ही करीब 6-7 महीने पहले रोहित को गिफ्ट की थी। शालिनी रोहित से अब तक 30 से 35 लाख रुपए ले चुकी थी और उसके पास रोहित का एक वीडियो था, जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। शालिनी ने ही रोहित को उकसाया था। अब जानिए रोहित के चाचा सत्यवान ने क्या आरोप लगाए… युवती के हिमाचल से होने का दावा सत्यवान ने बताया- शालिनी भारत में कहां की रहने वाली है, यह हमें नहीं पता। मेरा अंदाजा है कि वह हिमाचल से है। उसकी मां है, लेकिन पिता नहीं हैं। मां-बेटी अमेरिका में रहती थीं। शालिनी का काम लड़कों को अपने जाल में फंसाना और उनसे पैसे ऐंठना था। उसने मतलौडा (पानीपत) के रहने वाले एक युवक को भी फंसाया था। रोहित के साथ भी ऐसा ही हुआ। दिवाली पर आने की बात कही थी सत्यवान ने बताया कि अगर वह हमें घटना के बारे में बता देता तो हम उसका हल निकालते और उसे वापस भी बुला लेते। उसने कहा था कि वह दिवाली पर आएगा। यह युवती ब्लैकमेल करने वाली प्रवृत्ति की है। उसकी उम्र 38 साल है, जबकि रोहित 22 साल का था। उस शालिनी ने अब तक शादी नहीं की थी। रोहित सारे पैसे शालिनी को दे रहा था सत्यवान ने बताया कि रोहित की एक साल की कमाई वहीं रह गई थी। 35 से 40 लाख रुपए तो अपने आप बन गए। वह सारे पैसे उसे ही दे रहा था। इतना ही नहीं, रोहित ने चार बार गाड़ी बदली थी। एक बार गाड़ी के लिए हमने भी पांच लाख रुपए दिए थे। रोहित को तो वह शालिनी खा गई। शालिनी के कुत्तों को रोहित संभालता था सत्यवान ने यह भी आरोप लगाया कि अपार्टमेंट की दूसरी चाबी भी शालिनी ने ही हमारे रोहित को दी थी, ताकि वह किसी भी समय वहां आ-जा सके। इसके अलावा, उस शालिनी ने दो कुत्ते पाल रखे थे। उन्हें खाना डालने के लिए भी वह रोहित से कहती थी। अब जानिए सुरक्षा एजेंसी ने घटना को लेकर क्या बताया… एक साल से शालिनी का पीछा करने का आरोप शालिनी की मां सुदेश कुमारी के अनुसार, शालिनी आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थीं। उनके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। शालिनी उनकी इकलौती संतान थी। रोहित उसके काम की जगह पर डिलीवरी लेकर आता था। वह शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र के अंतर के कारण उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद रोहित नाराज हो गया और पीछा करना नहीं छोड़ा। रोहित के पिता जुंडला अनाज मंडी में आढ़ती रोहित करनाल के जुंडला का रहने वाला था। उसके पिता राजेश जुंडला अनाज मंडी में आढ़ती हैं। रोहित भी उनकी इकलौती संतान थी। रोहित 2023 में एरिजोना के रास्ते (डंकी रूट) अमेरिका गया था। अमेरिकी बॉर्डर पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। वह डोरडैश डिलीवरी का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनाथ सिंह ने खटीक समाज को चांदी का मुकुट लौटाया:आगरा में बोले- किसी गरीब बेटी को पायल बनवाकर दे देना
    Next Article
    हरदोई में जलभराव के बीच निकला जनाजा:लखीमपुर में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, यूपी के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment