Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में 9.5 लाख युवाओं को मिली पारदर्शी सरकारी नौकरी: CM Yogi Adityanath

    4 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान राज्य में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और कोई नहीं कह सकता कि नियुक्ति में कोई भेदभाव हुआ, किसी प्रकार का कोई लेन देन हुआ। आदित्‍यनाथ ने यहां 194 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के छठे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान राज्य में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।यह एक बड़ी संख्या है और कोई व्यक्ति यह नहीं कह सकता है कि उसकी नियुक्ति में कोई भेदभाव हुआ है या किसी प्रकार का कोई लेनदेन हुआ है।’’ आदित्यनाथ ने दावा किया कि राज्य में कुल 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें साढ़े नौ लाख उनके कार्यकाल में नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब नियुक्ति में पारदर्शिता है तो राज्य की प्रगति भी सही दिशा में आगे बढ़ेगी। हमने नौ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्‍त की है।राज्य में प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है और अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों के सामने पहचान का संकट नहीं है।’’ आदित्‍यनाथ ने कहा,‘‘नियुक्ति की प्रक्रिया जितनी पारदर्शी होगी परिणाम उतना ही हमारे लिए फलदायी होगा। अगर हम अच्छे लोगों का चयन नहीं करेंगे, चयन की प्रक्रिया में विसंगतियां होंगी, भेदभाव होगा, पारदर्शिता-शुचिता का अभाव होगा तो जीवन भर उस पूरे संस्‍थान को कीमत चुकानी होगी।’’ उन्होंने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। पहचान का संकट संस्थान से जुड़े हुए लोगों के सामने खड़ा होता है।ठीक वैसे ही जैसे एक व्‍यक्ति और एक परिवार की (गलतियों की) कीमत उत्तर प्रदेश को चुकानी पड़ती थी।’’ आदित्यनाथ ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल और आयुर्विज्ञान संस्थान के एक होने और पूर्व में आने वाली शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से यहां की शिकायत कम आती हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘यहां के लिए पैसा देने में परेशानी नहीं होती थी, लेकिन हमें शिकायत सुनते सुनते परेशानी जरूर होती थी। उनसे मुक्ति मिली और यह मुक्ति तब मिलती है जब जनता में संतुष्टि होती है।’’ संस्थान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 20 बिस्तरों का एक सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बनकर रहने वाला अस्पताल आज उत्तर प्रदेश के एक बेहतरीन स्वास्थ्य एवं शिक्षा का केंद्र बन गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र समेत हर क्षेत्र में प्रगति हुई है।आदित्यनाथ ने स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों से कहा कि वे बीमारियों के बदलते पैटर्न से दस कदम आगे रहें और अनुसंधान, इलाज एवं जांच की क्षमताओं को लगातार बेहतर बनाते रहें। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने चिकित्सा संस्थानों से उपचार के साथ शोध, नवाचार और तकनीक को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे ही डेटा पर पश्चिमी देश शोधपत्र प्रस्तुत करते हैं, जबकि हम अपने डाटा को संरक्षित नहीं कर पाते।’’ उन्‍होंने कहा कि अपने मेडिकल डेटा को संरक्षित कर भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करनी होंगी। उन्होंने कहा कि आइआइटी कानपुर के साथ ‘मेडटेक सेंटर आफ एक्सीलेंस’, एसजीपीजीआइ में ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’, ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ और ‘फार्मा पार्क’ इसी दिशा में किए जा रहे प्रयास हैं। एआई भी चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है।समारोह में उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि छह वर्षों में इस संस्थान के प्रति लोगों की धारणा बदली है। उन्होंने कहा कि संस्थान का नाम एक दिन पूरी दुनिया में होगा और दावा किया कि इसकी प्रगति देखकर लगता है कि एक दिन नोबेल पुरस्कार भी मिलेगा। पाठक ने कहा, ‘‘आज का युवा पूरी दुनिया को मुठ्ठी में देखना चाहता है और यहां के युवा एक नया रास्ता दिखाएंगे।यह संस्थान छह सालों में बहुत आगे बढ़ा है और आने वाले छह सालों में और आगे जाएगा।’’ उन्होंने 2017 के पहले की पूर्ववर्ती सरकारों पर ठेका-पट्टा संस्‍कृति में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता ठेका-पट्टा में संलिप्त नजर नहीं आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Delhi Summit 2026 | पहलगाम हमले पर सख्त रुख से लेकर Iran-UAE की ऐतिहासिक सुलह तक, जानें ब्रिक्स समिट में कैसे चमका भारत का दबदबा
    Next Article
    Rajasthan Urban Local Body Election Results | अलवर में BJP को शुरुआती बढ़त, पाली और उदयपुर में कांग्रेस आगे, जानें निकाय चुनाव का पूरा गणित और वोटिंग आंकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment