Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vanuatu में MV Matui नौका डूबने से 1 की मौत, 30 से अधिक लापता

    4 hours from now

    1

    0

    प्रशांत द्वीपीय देश वानुआतु के तट से दूर समुद्र में एक नौका के डूब जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लापता हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘एमवी मातुई’ नाम की नौका शुक्रवार को अम्बाए और सैंटो द्वीपों के बीच यात्रा के दौरान डूब गई। उस समय नौका पर 47 लोग सवार थे।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, तलाश अभियान के दौरान बचाव नौकाओं की मदद से 15 लोगों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बयान में कहा गया कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है और 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “माना जा रहा है कि यह हादसा तेज हवाओं और समुद्री चेतावनी की अनदेखी के कारण हुआ।नौका में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने समेत अन्य लापरवाहियां भी इसकी वजह हो सकती हैं।” देश के मौसम विभाग ने नौका के रवाना होने के दिन ही तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों को लेकर चेतावनी जारी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAEA सम्मेलन में नहीं जा सकेंगे Iran के परमाणु प्रमुख Mohammad Eslami, यात्रा प्रतिबंध से छूट नामंजूर
    Next Article
    रियाद से दगा, हूतियों से डर! क्या सऊदी अरब पर आये संकट में काम आएगा पाकिस्तान का 'कागज़ी' समर्थन? शहबाज़ शरीफ ने क्राउन प्रिंस से की बात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment