Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 1 की मौत:4 घायल, हमलावर ने जिम में घुसकर चलाईं गोलियां, खुद को भी गोली मारी

    1 day ago

    3

    0

    अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर गुरुवार सुबह गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले हमलावर ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। अमेरिकी न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, गोलीबारी की शुरुआत एक फिटनेस सेंटर के अंदर हुई। हमलावर ने पहले जिम में एक व्यक्ति को गोली मारी। इसके बाद वह बाहर निकलकर फायरिंग करने लगा। उसने एक पार्किंग गैराज में भी गोलियां चलाईं। वहां एक व्यक्ति को गोली लगी। घटना के बाद इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग जान बचाने के लिए दुकानों और घरों में छिपते नजर आए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी। अपार्टमेंट बिल्डिंग से विवाद की आशंका पुलिस का मानना है कि हमलावर का अपार्टमेंट बिल्डिंग के होमओनर्स एसोसिएशन (HOA) से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। HOA किसी रिहायशी इमारत या सोसाइटी के मालिकों की संस्था होती है, जो वहां के नियमों और रखरखाव से जुड़े फैसले लेती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोलीबारी के पीछे की असली वजह की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि विवाद किस बात को लेकर था और हमलावर ने गोलीबारी क्यों की। FBI और दूसरी एजेंसियां जांच में जुटीं गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अमेरिकी संघीय एजेंसी ATF ने भी अपने अधिकारियों को जांच में मदद के लिए भेजा। FBI के वॉशिंगटन ऑफिस ने भी स्थानीय पुलिस की जांच में सहयोग किया। पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया था। इलाके में SWAT टीम और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी तैनात किए गए। जांच के दौरान लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा गया। जिम में योग कर रहे लोग लॉन्ड्री रूम में छिपे गोलीबारी के समय जिम में योग की क्लास चल रही थी। वहां मौजूद विक्टोरिया स्टैफोर्ड ने CNN को बताया कि क्लास शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद उन्हें बहुत तेज आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने जिम में भारी वजन गिराया है। लेकिन तभी इंस्ट्रक्टर ने क्लास रोक दी और सभी लोगों से अपना सामान छोड़कर बाहर निकलने को कहा। इसके बाद विक्टोरिया और दूसरे लोग जिम के लॉन्ड्री रूम में छिप गए। जिम के कर्मचारियों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। विक्टोरिया के पास फोन नहीं था, इसलिए वह अपनी स्मार्टवॉच से परिवार और दोस्तों को मैसेज करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बताया कि लॉन्ड्री रूम में छिपकर बिताया गया हर पल बहुत लंबा लग रहा था। लोगों ने मशीनें बंद कर दी थीं और पूरी तरह चुप रहने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने जिम में एक व्यक्ति को बेसुध पड़े देखा। विक्टोरिया ने कहा कि उन्हें यह सोचकर बहुत दुख हुआ कि वह व्यक्ति भी उनकी तरह सुबह एक्सरसाइज करने आया होगा। उसे भी उम्मीद रही होगी कि वह घर लौटकर अपने परिवार से मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 5 दिन पहले हथियार के साथ युवक गिरफ्तार व्हाइट हाउस के पास 5 दिन पहले हथियारों के साथ एक वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार हुआ था। उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले थे। पूछताछ में उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की बात कही थी। व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की पुरानी घटनाएं 1. दिसंबर 1994: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई थी। हमलावर की चलाई गोलियों में से एक स्टेट डाइनिंग रूम की खिड़की तक पहुंची थी। 2. नवंबर 2011: ऑस्कर ओर्टेगा-हर्नांडेज ने व्हाइट हाउस की ओर राइफल से गोलियां चलाई थीं। कम से कम 8 गोलियां इमारत से टकराई थीं। 3. जुलाई 2021: लोगान सर्कल इलाके में गोलीबारी में 2 लोग घायल हुए थे। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब 1 मील दूर है। 4. अगस्त 2021: लोगान सर्कल के पास फिर गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोग घायल हुए थे। 5. अक्टूबर 2023: व्हाइट हाउस से करीब 2 ब्लॉक दूर मैकफर्सन स्क्वायर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6. मार्च 2024: लोगान सर्कल के पास गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए थे। 7. 23 मार्च 2026ः एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. रिपोर्ट- ट्रम्प और नेतन्याहू फोन कॉल पर एकदूसरे पर चिल्लाए:इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग पर मतभेद बढ़ गए हैं। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत
    Next Article
    यूपी के 5 शहरों की हवा बेहद खराब:गाजियाबाद सबसे प्रदूषित, AQI 338 पहुंचा; हरदोई में सबसे कम 13°C तापमान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment