Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी विदेश मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे:पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट भी शामिल होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज चार दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वे सुबह कोलकाता पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके इस दौरे को भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कोलकाता में अपने कार्यक्रम के दौरान मार्को रुबियो मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा उनके विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा करने की भी संभावना है। इसके बाद मार्को रुबियो नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मार्को रुबियो नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की तरफ से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। सोमवार को वे आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। क्वाड में भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल क्वाड ग्रुप में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस बार की बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में ओपन और फ्री इंडो-पैसिफिक रीजन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही डिफेंस सहयोग, सप्लाई चेन, नई तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए क्वाड देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी बड़ा मुद्दा रहेगा मार्को रुबियो के दौरे में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है। भारत फिलहाल रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है। वहीं अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी तेल और LNG गैस का इंपोर्ट भी बढ़ाए। मिडिल ईस्ट में लगातार जारी तनाव के कारण दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में भारत अपने लिए कई देशों से एनर्जी सप्लाई तय करना चाहता है ताकि भविष्य में किसी संकट का असर कम हो। भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय में टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर मतभेद देखने को मिले थे। अब दोनों देश रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान व्यापार समझौतों, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन पर बातचीत हो सकती है। सेमीकंडक्टर, बैटरी निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। डिफेंस साझेदारी भी लगातार बढ़ रही भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस साझेदारी पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना पहले से ही अमेरिका के कई मॉर्डन डिफेंस इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें P-8 पोसाइडन विमान, MQ-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, M-777 हॉवित्जर तोप और C-17 ग्लोबमास्टर-3 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं। अब दोनों देश डिफेंस इक्विपमेंट के जॉइंट प्रोडक्शन और नई सैन्य तकनीकों पर भी साथ काम करना चाहते हैं। मार्को रुबियो को अमेरिका में चीन के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले नेताओं में गिना जाता है। वह लंबे समय से भारत के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदारी के समर्थक रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनका यह दौरा इस बात का संकेत है कि अमेरिका, भारत को एशिया में अपना अहम रणनीतिक साझेदार मानता है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड का इस्तीफा:18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हेड हैं; पति कैंसर से जूझ रहे ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तुलसी अमेरिका की 'डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस' हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- ट्रम्प की बेटी को जान से मारने की धमकी:ईरानी सेना से जुड़े आतंकी ने प्लानिंग की, FBI ने इराकी युवक को पकड़ा
    Next Article
    ट्रम्प सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड का इस्तीफा:18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हेड हैं; पति कैंसर से जूझ रहे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment