Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमौसी एयरपोर्ट पर 14.50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:बैंकाक से लखनऊ आए यात्री के बैग में मिली 14 किलो हाइड्रोपोनिक वीड

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक यात्री को बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ का वजन 14.504 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14.50 करोड़ रुपए है। खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू और सीसीएसआई की टीम ने यह कार्रवाई की। यात्री ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या WY-265 से बैंकॉक से मस्कट होते हुए सुबह करीब 8:20 बजे लखनऊ पहुंचा था। ग्रीन चैनल पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यात्री के बैग से 29 पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच मिले। इन पाउच में हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ था, जिसकी प्राथमिक जांच में गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक जला, मौत:किसान यूनियन ने 50 लाख का मुआवजा मांगा, लखनऊ में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा
    Next Article
    कानपुर में डिप्टी CM बोले:सपा के नेताओं बाबा साहब के संविधान को पढ़ो, क्या धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जा सकता है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment