Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक जला, मौत:किसान यूनियन ने 50 लाख का मुआवजा मांगा, लखनऊ में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह घटना मकान निर्माण कार्य के दौरान हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित इज्जतनगर में हुई। मृतक की पहचान सुहैल 24 के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुहैल निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसान यूनियन के सदस्य निर्माणाधीन मकान के बाहर धरने पर बैठ गए और भवन मालिक से मुआवजे की मांग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घरों के करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रिहायशी क्षेत्र में घरों के बेहद करीब से गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन पहले से ही खतरनाक थी। उन्होंने बताया कि इसकी कई बार शिकायतें की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के काफी देर बाद तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची छानबीन में जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने भवन स्वामी अब्बास जैदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही है। कोई जिम्मेदारी अधिकारी नहीं आता साथ ही परिवार ने प्रशासन से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सलमान परिजनों को सांत्वना देते हुए धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है जब तक कोई जिम्मेदारी अधिकारी नहीं आता है। परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिलती है। तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संडीला का रहने वाला है मृतक सुहैल मूल रूप से हरदोई जनपद के थाना संडीला क्षेत्र स्थित तिलक खेड़ा, अतरौली रोड का निवासी था और वर्तमान में लखनऊ के कैम्पल रोड पर रहकर लाइट का काम करता था। बताया जा रहा है कि छज्जे पर काम करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलट से भागे लुटेरे को मुखबिर दोस्त ने कराया अरेस्ट:लड़खड़ाते हुए पहुंचा ग्वालटोली, बोला- मुझे बचा लो... क्राइम ब्रांच को बुलाया
    Next Article
    अमौसी एयरपोर्ट पर 14.50 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:बैंकाक से लखनऊ आए यात्री के बैग में मिली 14 किलो हाइड्रोपोनिक वीड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment