Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में एक साल के मासूम का अपहरण:शादी समारोह से अगवा, तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस खंगाल रही CCTV

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक साल के मासूम के अपहरण के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। जांच में सामने आया है कि मासूम को मैरिज लॉन से अगवा करने वाली महिला अपने गिरोह के साथ स्विफ्ट कार से भागी है। पुलिस ने आसपास के थानाक्षेत्रों और जिले की सीमाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। आशंका है कि गिरोह बच्चे को संभल या कासगंज की ओर ले गया है। यह घटना बुधवार रात बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज लॉन में हुई। संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भूकन सिंह के एक साल के बेटे सौरभ का अपहरण किया गया। सीसीटीवी फुटेज में अपहर्ता महिला के साथ एक अन्य युवक भी दिखाई दिया है। मासूम की बरामदगी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में आसपास के थानेदारों को भी शामिल किया गया है। एक टीम सीमावर्ती इलाकों से जानकारी जुटा रही है, जबकि अन्य टीमें स्थानीय स्तर पर बच्चे की तलाश कर रही हैं। सहसवान, बिल्सी और बिसौली थानों की पुलिस इस अभियान में जुटी है। पुलिस ने बिल्सी के एग्जिट प्वाइंट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसके अतिरिक्त, बदायूं और संभल जिलों की सीमा से सटे ओरछी, कछला और आसपास के क्षेत्रों के कैमरे भी जांचे जा रहे हैं। भूकन सिंह अपनी पत्नी शांति और तीनों बेटों के साथ अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मैरिज लॉन आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर घायल:डॉक्टर की पत्नी से लूट में शामिल थे, तमंचा-कारतूस बरामद
    Next Article
    बिजनौर के इंदिरा पार्क में युवक-युवती को रोकने पर हंगामा:दोनों अलग-अलग समुदाय के, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment