Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:सुल्तानपुर में पत्नी पहले ही भेजी गई है जेल, हथियार भी बरामद

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अमित सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी शिल्पी सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार देर रात हुई थी। अमित सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। महाशिवरात्रि पर्व पर अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी सिंह और साली आरती के साथ बाबा जनवारी नाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां शिल्पी सिंह का प्रेमी दीपक सिंह पहले से मौजूद था। दर्शन के दौरान अमित सिंह का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस के अनुसार, दीपक सिंह को यह बात पसंद नहीं आई। रविवार देर रात पत्नी शिल्पी सिंह और उसके प्रेमी दीपक सिंह ने मिलकर धारदार हथियार से अमित सिंह का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने अमित की पत्नी शिल्पी सिंह को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मुख्य आरोपी दीपक सिंह को कामतागंज-शंभूगंज रोड से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक सिंह ने कबूल किया है कि उसने अपनी प्रेमिका शिल्पी सिंह के साथ मिलकर अमित सिंह की हत्या की थी और उसके बाद फरार हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुआल जलाने से एनजीटी नियमों का उल्लंघन:प्रयागराज संगम क्षेत्र में लगा गंदगी और दुर्गंध का अंबार
    Next Article
    झांसी में महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की…VIDEO:बुर्का उतारकर शॉप पहुंची, महिलाओं के पर्स से 40 हजार और गहने चुराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment