Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 1476 छात्रों ने छोड़ी प्रथम पाली की परीक्षा:हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटर कृषि समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के 94 परीक्षा केंद्रों पर 20 फरवरी 2026 को यूपी बोर्ड की प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट कृषि और संस्कृत पूर्व मध्यमा सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रथम पाली में कुल 1476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की गई। केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 27517 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1382 अनुपस्थित रहे और 26135 उपस्थित हुए। इस पाली में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। इंटरमीडिएट कृषि की परीक्षा में सभी 44 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा सामाजिक विज्ञान परीक्षा में 286 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 94 अनुपस्थित रहे और 192 उपस्थित हुए। इन दोनों परीक्षाओं में भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। बोर्ड परीक्षा-2026 के मद्देनजर, क्षेत्राधिकारी आरटीसी ट्रेनिंग/पुलिस लाइन ज्ञानपुर, श्री बलराम ने थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों तथा उत्तर-पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नकल मुक्त और पूर्णतः पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी और सतर्कता बनाए हुए है। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को किया सम्मानित:यंग लॉयर्स फोरम ने पौधे भेंट किए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article
    फतेहपुर में बसपा जिला कमेटी का विस्तार:विधानसभा चुनाव में सभी छह सीटें जीतने का संकल्प, नए पदाधिकारियों का स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment