Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह:बहन शालिनी सिंह की लिखी किताब बेबाक हूं बेअदब नहीं पुस्तक भेंट किए

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा के कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन शालिनी सिंह की लिखी पुस्तक "बेबाक हूं बेअदब नहीं" भेंट की। दोनों नेताओं के बीच गोंडा और देवीपाटन मंडल से जुड़े राजनीतिक मुद्दों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सांसद करण भूषण सिंह ने गृह मंत्री को अपनी बहन शालिनी सिंह द्वारा लिखित पुस्तक बेबाक हूं बेअदब नहीं भेंट की। पुस्तक प्राप्त करने के बाद अमित शाह ने शालिनी सिंह को शुभकामनाएं और बधाई दी। यह पुस्तक पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह द्वारा लिखी गई है। हाल ही में इसका विमोचन दिल्ली स्थित सांसद करण भूषण सिंह के सरकारी आवास पर किया गया था। गोंडा और देवीपाटन की राजनीति पर चर्चा सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान गोंडा और देवीपाटन मंडल से जुड़े राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी बातचीत हुई। मुलाकात के बाद करण भूषण सिंह ने कहा कि अमित शाह उनके अभिभावक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार उनसे मिल चुके हैं और इस बार भी पारिवारिक एवं राजनीतिक विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन की पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की, जिस पर अमित शाह ने उनकी बहन को बधाई दी। करण भूषण सिंह ने स्पष्ट किया कि यह एक सामान्य शिष्टाचार और पारिवारिक मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि मुलाकात का किसी विवाद या विशेष राजनीतिक घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में नाली निर्माण, जल निकासी को ग्रामीणों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से की स्थायी समाधान की मांग
    Next Article
    दो किशोरों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद:श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूब गए थे, मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment