Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो किशोरों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद:श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूब गए थे, मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता

    7 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलौना खसियारी में 14 मई 2026 को राप्ती नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान शिवांश यादव (17) पुत्र विजय बहादुर यादव और विकास यादव (12) पुत्र सत्यनारायण यादव के रूप में हुई। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों दिवंगत किशोरों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कुल 8 लाख रुपये की यह सहायता राशि तहसील इकौना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने परिजनों को चेक के रूप में सौंपी। जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोर अपने परिजनों के पीछे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर मथुरा घाट पुल के पास राप्ती नदी किनारे चले गए थे। दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए सभी लोग पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान दोनों किशोर नदी में नहाने उतरे और गहराई का अनुमान न होने के कारण डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। सूचना पर पुलिस बल भी पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद दोनों किशोरों को अलग-अलग समय पर नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि शिवांश उर्फ विक्की एक छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। विकास अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। वह भी छात्र था। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है, लेकिन परिवार को बेटों का गम सता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित शाह से मिले कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह:बहन शालिनी सिंह की लिखी किताब बेबाक हूं बेअदब नहीं पुस्तक भेंट किए
    Next Article
    बनारस स्टेशन से 7.10 लाख चुराने वाले दो गिरफ्तार:जीआरपी ने पकड़ा, शौक पूरा करने के लिए दोस्त के साथ करता था चोरी, 3.93 लाख बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment