Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ बच्चन का बंगला फिर उड़ाने की धमकी:20 दिन में तीसरा ईमेल; इसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, PNB ब्रांच का जिक्र भी

    4 hours ago

    1

    0

    मुंबई में गुरुवार सुबह एक बार फिर अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अफसर के मुताबिक, ईमेल सुबह 10:52 बजे भेजा गया था। इसके सब्जेक्ट में PNB की मुंबई ब्रांच में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात लिखी थी। ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का भी जिक्र किया गया। अफसर ने बताया कि ईमेल में मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जलसा को बम से उड़ानें की धमकी वाला 20 दिन में यह तीसरा ईमेल है। सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाने की धमकी ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी का भी जिक्र किया गया। ईमेल भेजने के लिए reduak079@gmail.com अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार ब्रांच को भेजा गया था। फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। — यह खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामायण' 8 दिन में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई:ऐसा करने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म; 'बाहुबली 2' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ा
    Next Article
    दुबई इवेंट में भावुक हुए शाहरुख खान:बोले- माता-पिता को खोने के बाद घर बनाना सबसे बड़ा सपना था, मन्नत बजट से बाहर था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment