Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग:40 साल बाद कमल हासन के साथ फिर काम करने को लेकर एक्साइटेड बिग बी

    4 hours ago

    1

    0

    अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2’ के सेट से बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने करीब 40 साल बाद कमल हासन के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साह जताया। दोनों आखिरी बार 1985 की फिल्म ‘गिरफ्तार’ में साथ नजर आए थे। बता दें कि फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन दोनों कलाकारों ने अभिनय तो किया था, लेकिन वे एक भी सीन में एक साथ नजर नहीं आए। दरअसल, अमिताभ बच्चन इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में वह अपने किरदार अश्वत्थामा के लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके चेहरे पर प्रोस्थेटिक मेकअप दिख रहा है। उन्होंने कमल हासन के साथ भी तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “महान कमल हासन से मिलना… लंबे समय बाद साथ काम करेंगे… आखिरी बार गिरफ्तार में साथ थे।” अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी फिल्म की शूटिंग के चलते अमिताभ बच्चन इस रविवार अपने फैंस से नहीं मिल पाए। इसे लेकर उन्होंने लिखा, “उन्हें बताया कि इस रविवार मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि हैदराबाद में शूटिंग है… लेकिन फिर भी वे पुष्टि करने आ गए… माफी चाहता हूं, काम पहले, बाकी सब बाद में।” उन्होंने आगे लिखा कि ‘कल्कि 2’ की शुरुआत हो चुकी है और वह रविवार को मिलने वाले प्यार और स्नेह को संजोकर रखेंगे। कल्कि 2898 AD के लिए अमिताभ को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला फिल्म कल्कि 2898 AD 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तेलुगु) 2026 में फिल्म ने दो अवॉर्ड्स जीते, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड अमिताभ बच्चन ने जीता। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड नितिन जियानी चौधरी को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक की आत्महत्या को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:बीएसए की गिरफ्तारी, 5 करोड़ मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अमेरिका से तनाव के बीच फल-सब्जी बाजार में क्रैश हुआ ईरान का सैन्य हेलीकॉप्टर, कम से कम 4 लोगों की मौत

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment