Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई व्यवस्था शुरू हुई तो घटने लगे फरियादी:रोज सुबह दो घंटे बैठ रहे DM, SSP; समस्याओं का हो रहा समाधान

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री कार्यालय आनलाइन निगरानी शुरू होने के बाद सारे काम छोड़कर DM व SSP रोज सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में लोगों की समस्या सुन रहे हैं। इस नई व्यवस्था को लागू हुए अभी लगभग एक सप्ताह हुए हैं लेकिन धीरे-धीरे फरियादियों की संख्या कम होने लगी है। दो घंटे में DM के यहां 25 से 30 लोग ही पहुंच रहे हैं। मौके पर ही उनकी समस्या को सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी कर प्रदेश के सभी डीएम एवं एसएसपी को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे रोज सुबह 10 से 12 बजे तक आफिस में जनसुनवाई करें। यह काम पहले भी चलता था लेकिन इसकी निगरानी नहीं होती थी। अब बगल में लैपटॉप पर ये अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम आफिस से जुड़ रहे हैं और दो घंटे तक उनकी निगरानी में ही सुनवाई कर रहे हैं। सुबह 9:45 तक पहुंच रहे कार्यालय जिले के ये आला अधिकारी जनसुनवाई से 15 मिनट पहले ही यानी निर्धारित समय से अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसी समय उनके सीयूजी पर सीएम आफिस से लिंक भेजा जा रहा है। इसी लिंक पर वे 10 बजे से पहले जुड़ रहे हैं। उसके बाद 10 बजे से फरियादियों के आने का सिलसिला शुरू हो रहा है। सुबह निरीक्षण से बच रहे नया आदेश आने के बाद डीएम एवं एसएसपी सुबह से दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण करने फील्ड में जाने से बच रहे हैं। केवल समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस पर ही कार्यालय से नकी अनुपस्थिति हो सकती है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन पहले की तरह डीएम एवं एसएसपी निरीक्षण के लिए नहीं निकल रहे हैं। रोज मिल रहे डीएम तो हो रहा समाधान डीएम कार्यालय में निश्चित समय पर रोज मिलने लगे हैं, इसलिए धीरे-धीरे फरियादियों की संख्या कम होने लगी है। पहले की तरह उन्हें भीड़ में खड़े होकर अपनी बात नहीं कहनी पड़ रही है और न ही उन्हें यहां आकर अधीनस्थ अधिकारियों के पास जाना पड़ रहा है। उनकी सुनवाई सीधे डीएम कर रहे हैं और समस्या जानने के बाद उनके सामने ही संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सजा:2015 में हुई थी घटना, 8 गवाहों ने दी मामले में गवाही
    Next Article
    मिर्जापुर में 16 लाख की अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था तस्कर, जिगना पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment