Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगापुर में योगी को मिले एक लाख करोड़ के प्रस्ताव:कहा-यूपी में अब 360 डिग्री बदलाव; आज जापान के लिए रवाना होंगे

    1 hour ago

    1

    0

    सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टर रोड शो के दौरान कहा- पिछले 24 घंटे में ही उत्तर प्रदेश को 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश मिला है। जबकि 60 हजार करोड़ रुपए के एमओयू (MoU) साइन किए जा चुके हैं। सीएम ने इसे प्रदेश की बदलती छवि और निवेश के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। सीएम योगी ने कहा- मैंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री के साथ बात की। वर्ल्ड लेबल की बड़ी फिनटेक और इन्वेस्टमेंट कंपनियों जैसे टेमासेक, GIC, UBS, सेट्स, ब्लैकस्टोन समेत कई कंपनियों के CEO से मुलाकात की। इन बैठकों में इंडस्ट्री लीडर्स ने प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। यूपी की छवि में 360 डिग्री का बदलाव आया सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को लेकर निवेशकों में जो धारणा थी, अब उसमें 360 डिग्री का बदलाव आया है। आज यूपी में आने वाला हर निवेश सुरक्षित है और तेजी से बढ़ती संभावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। जेवर एयरपोर्ट को बनाएंगे MRO हब सीएम योगी ने सिंगापुर के एविएशन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल (MRO) के लिए सिंगापुर एक बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही सुविधा भारत में विकसित करने की योजना है और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को MRO हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई:2400 किलो से अधिक मिलावटी पनीर और खोया नष्ट किया गया
    Next Article
    'मुन्ना समोसा' खाने पहुंचेंगे अखिलेश यादव:कानपुर में 1973 में शुरू हुई थी पहली दुकान, हींग और पनीर के समोसे से बनी पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment