Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी DM-SP ने कांवड़ यात्रा की तैयारी देखी:तपेश्वर नाथ धाम में शिव का जलाभिषेक किया, पुजारियों से बातचीत की

    1 hour ago

    1

    0

    डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. ने सोमवार को तिलोई क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तपेश्वर नाथ धाम मंदिर पीढ़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद पुजारियों और मंदिर प्रबंधन समिति से श्रावण में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग और चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने मंदिर मार्गों की साफ-सफाई, जल निकासी और सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई समय से पूरी कराने को कहा। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंदिर और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना बनाने को भी कहा। एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रखने के निर्देश दिए। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए, पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, एंटी रोमियो टीम की गश्त, हेल्प डेस्क की स्थापना और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तिलोई पूर्णिमा श्रीवास्तव और सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:18 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए लिस्ट
    Next Article
    संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरा युवक:रात 10 बजे हुआ हादसा, छत पर रहता है नशेबाजों का जमघट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment