Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरा युवक:रात 10 बजे हुआ हादसा, छत पर रहता है नशेबाजों का जमघट

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में रविवार रात को यहां ब्लॉक नंबर-2 की तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस हादसा, सुसाइड और साजिश सभी एंगल से जांच कर रही है। संजय प्लेस में कपड़ा मार्केट है। मार्केट के कारोबारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे चौकीदार ने बताया कि ब्लॉक -2 में तीसरी मंजिल से एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई। गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई7 मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस जांच कर रही है कि युवक खुद गिरा है या किसी ने साजिश की है। मार्केट में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छत पर रहता है नशेबाजों का जमावड़ा व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में शाम होते ही नशेबाजों की जमघट लग जाता है। लोग मार्केट की छत पर जाकर नशा करते हैं। देर रात तक बाहर से आकर लोग यहां पर शराब पीते हैं। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन शराब पीने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी DM-SP ने कांवड़ यात्रा की तैयारी देखी:तपेश्वर नाथ धाम में शिव का जलाभिषेक किया, पुजारियों से बातचीत की
    Next Article
    जौहर-विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग:सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment