Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी का अंकित कश्यप हत्याकांड::पत्नी 2 बच्चों संग ससुराल पहुंची, बोली- हत्यारों को फांसी मिले या एनकाउंटर हो

    19 hours ago

    1

    0

    अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में मृतक की पत्नी श्वेता यादव बुधवार सुबह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं। घटना के तीसरे दिन उन्होंने पति के हत्यारों के लिए कठोरतम सजा की मांग करते हुए मुख्य आरोपी सुखई यादव को फांसी या पुलिस मुठभेड़ में मारने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। 22 वर्षीय अंकित कश्यप की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पड़ोसी सुखई यादव और उसके परिजनों ने अंतरजातीय विवाह की पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने हत्या के दौरान अंकित की दोनों आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग भी काट दिया। अंकित गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-17, पूरे बान सिंह के निवासी थे। 'मेरा पूरा परिवार उजड़ गया' दिल्ली से ससुराल पहुंचीं श्वेता यादव ने कहा, "जिस बेरहमी से मेरे पति की हत्या की गई, उसी तरह दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए। मुख्य आरोपी सुखई यादव को फांसी दी जाए या पुलिस मुठभेड़ में गोली मारे।" उन्होंने कहा कि इस घटना ने उनका पूरा परिवार उजाड़ दिया है और अब उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सुखई यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज कीं:मिर्जापुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले संगठन ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
    Next Article
    संभल में तीन घरों से 3 लाख की चोरी:चोरों ने कूमल-ताला तोड़कर 66 हजार की नकदी और जेवर चुराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment