Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 20 हजार के इनामी शातिर चोर गिरफ्तार:एसपी ने टीम को 20 हजार का इनाम दिया

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी शातिर चोर ललित उर्फ पुत्तीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने इस गिरफ्तारी के लिए टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह गिरफ्तारी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत हुई है। संग्रामपुर पुलिस ने देर रात संदिग्धों की तलाश के दौरान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर गांव निवासी ललित उर्फ पुत्तीलाल को पकड़ा। गिरफ्तार ललित एक शातिर चोर है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले साल दर्ज एक मुकदमे में यह अभियुक्त नामजद था और तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने ऑपरेशन में शामिल टीम की सराहना करते हुए उन्हें 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:किसान-नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुराने मीटर लगाने की मांग की
    Next Article
    बलिया के रसड़ा में जनगणना प्रशिक्षण शुरू:सीआरओ ने प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment