Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:किसान-नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुराने मीटर लगाने की मांग की

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र जनपद में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर में व्याप्त खामियों के खिलाफ प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली विभाग के विजिलेंस कार्यों की जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने बताया कि जनपद के उपभोक्ता बिजली विभाग की मनमानी से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता और विशेषकर किसान वर्ग आर्थिक रूप से संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बिना उचित जांच के उपभोक्ताओं पर मनमाने बिल थोप रहा है। मिश्र ने यह भी बताया कि इससे पहले भी संगठन ने बिजली विभाग के मुख्यालय का घेराव कर स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग की थी। उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। मोर्चा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग का विजिलेंस तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के समरसेबल और अन्य उपकरण जब्त कर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, और बाद में मोटी रकम लेकर समझौता कराया जाता है। कई गरीब परिवारों पर लाखों रुपये तक के बिजली बिल थोप दिए गए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। किसानों ने गेहूं खरीद की समस्या के साथ-साथ बढ़ते बिजली बिलों को भी अपनी परेशानी का एक बड़ा कारण बताया। संदीप मिश्र ने कहा कि सरकार में लूट और भ्रष्टाचार के कारण निरंकुशता बढ़ गई है, और नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों पर भी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मैन्युअल मीटर नहीं लगाए गए, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल से छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला:संभल में तिलक कार्यक्रम में गया था; कॉल पर लड़की से बोला- मेरी जिंदगी खत्म हो गई
    Next Article
    अमेठी में 20 हजार के इनामी शातिर चोर गिरफ्तार:एसपी ने टीम को 20 हजार का इनाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment