Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह:राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण ने दिया आशीर्वाद, डीएम-एसपी रहे मौजूद

    10 hours ago

    1

    0

    अमेठी में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 308 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। यह आयोजन विकास भवन के पास किया गया था, जिसमें जिले के सभी 13 ब्लॉकों के जोड़े शामिल हुए। इन 308 जोड़ों में से 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी ने पढ़ाया, जबकि 288 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सीडीओ सचिन सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। विवाह के बाद सभी जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित आभूषण और अन्य आवश्यक सामान सौंपे गए। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दिए गए सभी सामान अच्छी गुणवत्ता के हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में रसोई गैस की किल्लत:बुकिंग के कई दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, सुबह से लाइन में लग जा रहे लोग
    Next Article
    चंदौली में गैस की किल्लत में ओवररेट का खेल:977 की जगह 1000 में सिलेंडर, ग्राहकों में गुस्सा, DM का फरमान बेअसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment