Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 72 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगे:सड़क हादसों, संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे कमांड सेंटर से निगरानी

    4 hours ago

    2

    0

    अमेठी जिले में सड़क हादसों और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 72 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मदद से यातायात को सुचारु बनाने और अपराधों पर नजर रखने में सहायता मिलेगी। एक कमांड सेंटर से 24 घंटे इन कैमरों की निगरानी की जाएगी। ये हाईटेक कैमरे जिले की सीमाओं को मजबूत करने, यातायात प्रबंधन में सुधार लाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे हैं। इनका लक्ष्य गैर-जनपदों से जिले में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना है। अमेठी जिला सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जैसे आधा दर्जन जिलों से घिरा हुआ है। इन पड़ोसी जिलों से होने वाली आवाजाही और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए जिले के सभी बॉर्डर पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जिले के आठ सबसे व्यस्त चौराहों और तिराहों को भी चिन्हित किया गया है, जहां ये कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को नियंत्रित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जिले में आठ ऐसे चौराहे चिन्हित किए गए हैं जहां भीड़भाड़ अधिक रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी ज्यादा होता है। इसके साथ ही जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को भी चिन्हित किया गया है। कुल 72 स्थानों पर ये कैमरे लगाए जा रहे हैं। एसपी ने आगे बताया कि इन कैमरों की स्थापना का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद एक कमांड सेंटर तैयार किया जाएगा, जहां से इन सभी कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में वाहनों से चोरी हुए पुर्जे:कबाड़ बीनने वाले किशोर ने स्वीकारी चोरी, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा
    Next Article
    बांदा में कॉलेज जा रहीं दो छात्राएं लापता:भाई ने छोड़ा, बाजार से लौटने पर नहीं मिलीं, तहरीर पर मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment