Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में वाहनों से चोरी हुए पुर्जे:कबाड़ बीनने वाले किशोर ने स्वीकारी चोरी, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली में खड़े जब्त वाहनों से पुर्जे चोरी होने का मामला सामने आया है। कबाड़ बीनने वाले नाबालिग बच्चे इन वाहनों से पुर्जे और केबल चुराकर बेच देते हैं। पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे ही किशोर को चोरी करते हुए पकड़ा था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली परिसर की है, जहां विभिन्न ऑटो, बाइक और अन्य जब्त वाहन खड़े रहते हैं। दिन के समय परिसर में सन्नाटा होने पर कबाड़ बीनने वाले किशोर आसानी से अंदर घुस जाते हैं। वे पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर वाहनों की बैटरी, वायरिंग और अन्य कीमती पुर्जे चुरा लेते हैं। पकड़े गए किशोर ने पूछताछ में बताया कि वे अक्सर थाने में खड़ी गाड़ियों से बैटरी और तार चोरी करते हैं। उसने यह भी बताया कि दो दिन पहले उसके कुछ साथियों ने भी चोरी की थी और तब उन्होंने एक बर्तन की दुकान पर 4 हजार रुपये के तार बेचे थे। किशोर ने कहा कि वह 5-6 दिन बाद फिर से कोतवाली में पुर्जे चोरी करने आया था। पुलिस ने मीडियाकर्मियों को किशोर से पूछताछ करने से रोकने का प्रयास किया और फिर उसे वहां से हटा दिया। इस मामले में पुलिसकर्मी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका, बताया गया कि वह बाहर गए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनु मलिक ने बुलंदशहर महोत्सव में दी प्रस्तुति:हजारों की भीड़ उमड़ी, आशा भोंसले को श्रद्धांजलि भी दी
    Next Article
    अमेठी में 72 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगे:सड़क हादसों, संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे कमांड सेंटर से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment