Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में अतिक्रमण हटाने गई टीम लौटी:विरोध के कारण कार्रवाई अधूरी, अफसरों को अभियान रोकना पड़ा

    19 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पीडब्ल्यूडी, तहसील प्रशासन और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते टीम कार्रवाई को पूरी तरह अंजाम नहीं दे सकी और अभियान अधूरा ही रोकना पड़ा। यह मामला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी की भूमि पर आने-जाने के लिए निर्धारित 12 फीट के रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे से संबंधित है। यह विवाद पिछले छह महीनों से लंबित है। संबंधित पक्ष का दावा है कि विपक्षी लोगों का उक्त भूमि से कोई वैधानिक लेन-देन नहीं है, इसके बावजूद रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी जिसका अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या-931प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज मार्ग वार्ड संख्या-7 रायपुर फुलवारी में सड़क की सीमा के भीतर अवैध रूप से कॉलम फाउंडेशन तैयार कर सरिया, गिट्टी, मोरंग और पुरानी ईंट रखकर अतिक्रमण किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि यह कृत्य एनएच एक्ट-2002 का उल्लंघन है और इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। संबंधित व्यक्ति को नोटिस प्राप्ति के सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, तहसील प्रशासन और अमेठी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय स्तर पर विरोध और तनावपूर्ण माहौल के कारण अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया जा सका। प्रशासन का कहना है कि शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अभियान को पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को पीटा, ACP आंनद ओझा बने 'हीरो', जिंदा युवक को मुर्दा बताया
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 200 किलो मिलावटी पनीर नष्ट:खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment