Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में भीम आर्मी का UGC बिल समर्थन में प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, बिल लागू करने की मांग की

    11 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में सोमवार को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) बिल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से यूजीसी बिल को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। बाद में, एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में लागू किए गए यूजीसी से जुड़े प्रावधान उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को मजबूत करेंगे। उनका आरोप है कि कुछ संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के कारण बिल को प्रभावी ढंग से लागू करने में देरी हो रही है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करना समय की मांग है और यूजीसी से संबंधित नए प्रावधान इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाए और बिल को बिना किसी दबाव के सख्ती से लागू किया जाए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ज्ञापन प्राप्त करते हुए एसडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रदर्शनकारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को अग्रसारित किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान हरिश्चंद्र (जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी), अरुण अम्बेडकर (आजाद समाज पार्टी कांशीराम), इश्तियाक, लवकुश, कुंवर बहादुर और हौसिला मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में किसान संगठन ने PM को भेजा मांग पत्र:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कृषि-दूध उत्पादों को बाहर रखने की मांग
    Next Article
    कौशांबी में किसान यूनियन का प्रदर्शन:मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment