Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एआरओ भवन की जर्जर हालत:व्यापारियों ने अमित शाह के नाम ज्ञापन भेजा, अयोध्या शिफ्टिंग का डर

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों और पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी अमेठी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने अमेठी-किठावर मार्ग पर स्थित एआरओ भवन की जर्जर स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। व्यापारियों का कहना है कि एआरओ भवन का रखरखाव नगर पंचायत अमेठी के जिम्मे है। हालांकि, लंबे समय से भवन की मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते भवन का उचित मेंटिनेंस नहीं कराया गया, तो इस कार्यालय को अयोध्या शिफ्ट किया जा सकता है। इससे अमेठी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों ने बताया कि इस भवन का अमेठी से बहुत पुराना संबंध रहा है और यहां संचालित कार्यालय से कई व्यापारी बंधुओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है। इसलिए उन्होंने भवन की शीघ्र मरम्मत कराए जाने के साथ-साथ एआरओ कार्यालय के लिए अमेठी में स्थायी भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश सोनी ,वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, राहुल लोहिया, रमेश राव, हर्षित बरनवाल, विकास सरोज सहित नगर के कई व्यापारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जोन पुलिस हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू:एसपी श्रद्धा पाण्डेय ने किया उद्घाटन, नौ जिलों की टीमें शामिल
    Next Article
    साउथ की फिल्म जिसका क्लाइमेक्स कर देगा दिमाग में छेद, OTT पर है 2 घंटे की सस्पेंस-थ्रिलर, मिली तगड़ी रेटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment