Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में गैस की भारी किल्लत:एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, कई दिन से नहीं मिल रहा गैस

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में गैस की भारी किल्लत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि जो गैस का लोड आ रहा है, वह कुछ ही समय में खत्म हो जा रहा है। जिले की सभी 32 गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दरअसल, जिले में पिछले कई दिनों से गैस की भारी कमी बनी हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। विवाद की स्थिति से निपटने के लिए अब गैस एजेंसियों पर संबंधित थाने की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। एजेंसियों के बाहर महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी गैस के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। गैस लेने में सबसे बड़ी दिक्कत बुकिंग प्रक्रिया में आ रही है। एजेंसी संचालकों द्वारा जब उपभोक्ताओं के नंबर रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं, तो ओटीपी न आने के कारण उन्हें गैस मिलने में परेशानी हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकबाल महमूद बोले- ईरान भेज रहे, बांग्लादेश क्यूं नहीं भेजा:हिंदुओं को भी जहाज में बिठाकर भेजते, हमें पूरी दुनिया के मुसलमानों की चिंता
    Next Article
    गाजियाबाद के मौलाना जावेद का पाकिस्तान कनेक्शन!:जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े मौलाना का चाचा दिल्ली आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment