Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकबाल महमूद बोले- ईरान भेज रहे, बांग्लादेश क्यूं नहीं भेजा:हिंदुओं को भी जहाज में बिठाकर भेजते, हमें पूरी दुनिया के मुसलमानों की चिंता

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद ने CO कुलदीप कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। CO ने कहा था कि लोग जहाज में बैठकर ईरान जाकर लड़ें। विधायक महमूद ने कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था तब आपने यहां के हिंदुओं को जहाज से वहां क्यूं नहीं भेजा। हर कौम को अपनी चिंता होती है, हिंदुओं को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता थी, हमें पूरी दुनिया के मुसलमानों की फिकर है। इंसानियत के आधार पर आवाज उठाना गलत नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है और मुसलमानों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। अब विस्तार से पढ़िए विधायक ने क्या कहा… विधायक इकबाल महमूद अपने बेटे सुहैल इकबाल के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करने संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे थे। शुक्रवार शाम 5 बजे नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सीओ के बयान पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि सीओ का बयान तब समझ आता जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही थी और हम और हमारे हिंदू भाई मिलकर आवाज उठा रहे थे। उस समय सीओ हिंदुओं से भी कहते कि बांग्लादेश जाकर उनकी मदद करिए। बोले- सभी को रहती है अपनी कौम की चिंता उन्होंने कहा कि जब वहां मुसलमान हिंदुओं के साथ ज्यादती कर रहे थे, तब भारत में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय किसी ने यह आह्वान नहीं किया था कि बांग्लादेश जाकर मदद करें। महमूद ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कौम की फिक्र रहती है। देश के हिंदू बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता कर रहे थे, जबकि हम पूरी दुनिया के मुसलमानों की फिक्र कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनके साथ ज्यादती और जुल्म नहीं हो रहा है, जहां 5-6 साल के बच्चों को बम गिराकर मार दिया गया? उन्होंने जोर दिया कि इंसानियत के आधार पर पक्ष लेना चाहिए न कि जज्बात में आकर। विधायक ने उत्तर प्रदेश के माहौल को 'बहुत खराब' बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के साथ 'जितनी ज्यादती की जानी चाहिए, वह की जा रही है'। उन्होंने मस्जिद में नमाज अदा कर अल्लाह से दुआ की और विश्वास जताया कि इसका कुछ न कुछ सिला जरूर मिलेगा। अब पढ़िए सीओ ने क्या कहा था… सीओ कुलदीप कुमार ने बुधवार को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोगों को इस बात की खुजली मची है कि साहब, ईरान और इजराइल के बीच में झगड़ा हो रहा है। कुछ लोग बीच में अपनी टांग अड़ाए हुए हैं। अगर इतनी दिक्कत है, तो जहाज में बैठ जाओ। यहां से जहाज ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है। उसी में बैठकर चले जाओ और ईरान की तरफ से लड़ो।’ शांतिभंग नहीं करने की चेतावनी देते हुए CO ने कहा कि अगर यहां किसी ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो हमें उससे निपटना आता है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया था। दरअसल, CO कुलदीप कुमार संभल कोतवाली में अलविदा जुमा और ईद के त्योहार को लेकर बैठक कर रहे थे। कुलदीप कुमार के पास संभल का भी प्रभार है, क्योंकि संभल के CO छुट्टी पर हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बैठक में CO ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति से त्योहार मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय विवादों के नाम पर शहर की शांति भंग न करे। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। CO के बयान पर सांसद और AIMIM अध्यक्ष भी दे चुके प्रतिक्रया सीओ के बयान के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सीओ के बयान को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने X पर लिखा- ईरान के नाम पर छाती पीटी तो बढ़िया वाला इलाज कर देंगे क्या? अब पुलिस प्रशासन की भाषा यही रह गई है? किसी अधिकारी को धर्म या समुदाय का अपमान करने का अधिकार किसने दिया? वहीं, AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा- पीस कमेटी की बैठक में CO कुलदीप कुमार धमका रहे हैं। अगर हम कोई ऐसा काम करते हैं, जो असंवैधानिक है, तो आप मुकदमा दर्ज कीजिए। आप मुसलमानों को बैठाकर धमका रहे हैं। सबसे पहला मुकदमा आप पर ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपने मुसलमानों को कमजोर समझा है। हर कोई आएगा और मुसलमानों को धमकाकर चला जाएगा। पहले CO अनुज चौधरी का भी यही काम था। मुसलमानों को उसने गोलियां मार दीं। हीरो बन गया वो। शौकत अली ने कहा- कहीं से नहीं लग रहा कि आपने संविधान की शपथ ली है। आपकी भाषा IPS अधिकारी की भाषा नहीं, एक गली के क्रिमिलन की भाषा लग रही है। CO साहब आपको दिक्कत है हमसे, तो आप नेपाल चले जाइए। ------------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें….. राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती:कहा- जिसका विरोध करने के लिए बसपा बनी, अब वही कांग्रेस कांशीराम को भारत रत्न कैसे देगी? बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भड़क गई हैं। उन्होंने शनिवार को कहा- जिस कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच के चलते बसपा का गठन हुआ, जिसने कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया, अब वही कांग्रेस उन्हें भारत रत्न देने की बात कर रही है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LSG का इकाना स्टेडियम में लगेगा कैंप:कोच और खिलाड़ी पहुंचना हुए शुरू, एडम मार्कम और निकोलस पूरन भी जल्द जुड़ेंगे
    Next Article
    अमेठी में गैस की भारी किल्लत:एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, कई दिन से नहीं मिल रहा गैस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment