Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू:48333 छात्र होंगे शामिल, 4 जोन और 13 सब जोन में बंटा जिला

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में कल से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर कुल 48,333 छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। विभाग ने नकल विहीन और सुचारु रूप से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 13 सब-जोन में बांटा गया है। इन जोनों और सब-जोनों के लिए चार जोनल और 13 सब-जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज के जीजीआईसी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसे राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छ पेयजल, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, मेडिकल टीम और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि, "परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि सभी आधारभूत सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में लगी आग:बिजली लाइन की जांच करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर
    Next Article
    कासगंज में बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी:64 केंद्रों पर 40362 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 7 सचल दल निगरानी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment