Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में लगी आग:बिजली लाइन की जांच करते समय शॉर्ट सर्किट हुआ, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। यह घटना बिजली लाइन की जांच करते समय हुए शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। आग लगने से कोल्ड स्टोरेज में चारों ओर धुएं का गुबार छा गया। भारी मात्रा में आलू का वारदाना जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूरा मामला डौकी थाना क्षेत्र का है। खाली बोरों के ढेर पर गिरी चिंगारी जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में बिजली लाइन की चेकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी आलू के वारदाने (खाली बोरों) के ढेर पर जा गिरी। जूट के बोरे होने के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। कोल्ड स्टोरेज के भीतर भारी मात्रा में रखा आलू का वारदाना जलकर पूरी तरह राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय वहां मौजूद कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की तपिश और धुएं के कारण स्टोरेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। फिलहाल तीन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। पहली प्राथमिकता आग को और फैलने से रोकने की है। थाना प्रभारी डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गहनू स्थित रामाशीश कोल्ड स्टोरेज में आग लगने की सूचना मिली थी, दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं, अधिकतर आज को बुझा लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोगा-जालंधर रोड पर वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत:रोड पार करते समय हुआ हादसा, मृतक यूपी का रहने वाला, आरोपी फरार
    Next Article
    अमेठी में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू:48333 छात्र होंगे शामिल, 4 जोन और 13 सब जोन में बंटा जिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment