Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में महिला उत्पीड़न के 20 मामलों की सुनवाई:सदस्य प्रियंका मौर्या ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने तहसील सभागार गौरीगंज में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की।दोपहर एक बजे शुरू हुई जनसुनवाई दोपहर ढाई बजे (2:30) तक चली। जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे कई मामले सामने आए। मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आयोग की सदस्य ने कुछ ऐसे मामलों को दोबारा सामने आने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की, जिनका पिछली जनसुनवाई में निस्तारण का निर्देश दिया गया था। उन्होंने इसे स्थानीय स्तर पर लापरवाही का संकेत बताया। पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका मौर्या ने बताया कि जनसुनवाई में 18 से 20 प्रकरण आए हैं, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद और अपहरण के कुछ मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा आए मामलों से स्पष्ट है कि लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं और जनसुनवाई ठीक से नहीं हो पाई है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं की समस्याओं का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और सरकारी योजनाएं उन तक पहुंचाई जाएंगी। मौर्या ने कहा कि तीन-चार पुराने मामले ऐसे हैं जिनका उनके कड़े निर्देशों के बावजूद निस्तारण नहीं हुआ, इसलिए वह स्वयं संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करेंगी कि पीड़ितों को दोबारा आयोग के पास न आना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि जनसुनवाई में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होता है, तो समस्याएं बनी रहेंगी। मौर्या ने उम्मीद जताई कि आज की सुनवाई से स्थिति में सुधार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद रवि किशन भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे:15 से 25 जनवरी तक इस बार होगी अयोध्या की रामलीला
    Next Article
    एबीवीपी नेता दीक्षांत समारोह से पहले हाउस अरेस्ट:आमंत्रण के बावजूद हुई कार्रवाई, विरोध के बाद रिहा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment