Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में मोपेड-दुग्ध वाहन टक्कर में बुजुर्ग की मौत:नेता रोड तिराहे के पास हुआ हादसा, शव पीएम को भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में नेता रोड तिराहा रामगंज के पास एक सड़क हादसे में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेता रोड तिराहा रामगंज के पास आज दोपहर हुई। एक दूध डेयरी के पिकअप वाहन और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। पिकअप में सवार ड्राइवर सहित दो लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नन्हे बाबू पांडेय (पुत्र गया प्रसाद पांडेय, निवासी इंदरिया मजरे किटियांवा, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में मौरंग लदा डंपर पलटा:बाइक सवार गंभीर घायल, लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी से हटवाई गई मौरंग
    Next Article
    सीडीओ ने लंबित मानदेय भुगतान पर जताई नाराजगी:अम्बेडकरनगर में विभागाध्यक्षों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment