Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में मौरंग लदा डंपर पलटा:बाइक सवार गंभीर घायल, लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी से हटवाई गई मौरंग

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में मौरंग लदा डंपर गंगा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौरंग के नीचे अन्य राहगीरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर मौरंग हटवाई, हालांकि वहां कोई दबा न होने पर राहत की सांस ली। ये दुर्घटना सदर कोतवाली की मेहंदी घाट चौकी क्षेत्र के गंगागंज गांव की है। यहां प्राचीन नील कारखाने के पास तेज रफ्तार डंपर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में लदी मौरंग सड़क किनारे फैल गई। डंपर पलटने से हरदोई जिले के तिर्वा कुल्ली गांव निवासी गुरू बक्श (53) चपेट में आ गए। जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने मौरंग हटाकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर गुरू बक्श को डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। तरबूज की फसल के लिए दवा लेने जा रहे थे बताया गया कि गुरू बक्श अपनी तरबूज की फसल के लिए दवाई लेने शुक्रवार दोपहर कन्नौज जा रहे थे। जैसे ही गंगागंज गांव पहुंचे, तभी पलटते डंपर की चपेट में आ गए। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज रविशंकर त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने मौरंग के नीचे राहगीरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की। ऐसे में जेसीबी मशीन बुलवाकर फुटपाथ से मौरंग हटवाई गई, लेकिन वहां कोई अन्य व्यक्ति के दबे न होने पर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। ट्रैफिक इंचार्ज रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि डंपर तिर्वा क्षेत्र के किसी व्यक्ति का है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डंपर का ड्राइवर और हेल्पर भी घायल है, जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। उधर घटना के दो घण्टे बाद भी घायल ड्राइवर और हेल्पर जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि मामले को रफादफा करने के लिए डंपर मालिक ने उन दोनों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। रात-दिन फर्राटा भरते मौरंग और बालू लदे डंपर गंगागंज के रहने वाले सुशील ने बताया कि रात हो या दिन। हर समय मौरंग और बालू लदे डंपर बेखौफ होकर फर्राटा भरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध तरीके से मौरंग और बालू का व्यापार करने वाले लोग पुलिस और उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों से सेटिंग रखते हैं। डंपर निकालने के एवज में लिफाफा पहुंचता रहता है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी निकलते ओवरलोड डंपर करीब 6 महीने पहले हरदोई और कन्नौज जिले को जोड़ने वाला मेहंदी घाट पुल क्षमता से अधिक लोड डंपरों के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को बाहर से टीम बुलानी पड़ी थी। इस दौरान करीब 15 दिनों तक भारी वाहनों का पुल से गुजरना प्रतिबंधित कर दिया गया था। मरम्मत के समय 4 दिनों तक बाइक भी पुल से नहीं गुजरने दी गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से हर दिन सैकड़ों ओवरलोड डंपर पुल के ऊपर से गुजारे जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद रेलवे फाटक पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी:बरेली में घोड़ा-बग्गी समेत 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
    Next Article
    अमेठी में मोपेड-दुग्ध वाहन टक्कर में बुजुर्ग की मौत:नेता रोड तिराहे के पास हुआ हादसा, शव पीएम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment