Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में “नवनिर्माण के 9 वर्ष” मेले का आयोजन:सामाजिक सुरक्षा दिवस पर लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' थीम पर आधारित नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज परिसर में आयोजित इस मेले के पांचवें दिन 'सामाजिक सुरक्षा एवं गरीब कल्याण दिवस' मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस मेले का उद्देश्य विभिन्न विभागों की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ना है। मेले में सूचना विभाग, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्योग, कृषि, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, बैंकिंग और कौशल विकास जैसे विभागों ने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सामाजिक सुरक्षा एवं गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम विभाग और जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और डेमो चेक वितरित किए गए। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सहायक उपकरण योजना के तहत 5 एमआर किट और 2 बैसाखी प्रदान कीं, साथ ही 3 नए पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शादी अनुदान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी के स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिए। श्रम विभाग ने बालिका शिक्षा मदद योजना से 4 लाभार्थियों को लाभान्वित किया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने 10 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। जिला प्रशासन ने बताया कि यह मेला 26 मार्च तक चलेगा और लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बार उप-मुख्यमंत्री के घर भाजपा कोर कमेटी की बैठक:यूपी में ब्रजेश पाठक के घर संघ-सरकार और पार्टी का रोडमैप बनेगा
    Next Article
    मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने 52 रन से जीता मैच:अर्पित मलिक ने 81 रन बनाए, वंश विकल ने लिए 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment