Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' समारोह:उत्कृष्ट फार्मस्टे व शिक्षकों को किया गया सम्मानित, योजनाओं की जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' थीम पर आधारित नौ दिवसीय समारोह/मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में हो रहा है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मेले में सूचना, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, कृषि, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, बैंकिंग और कौशल विकास जैसे विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी मेले का विशेष आकर्षण बनी हुई है। मेले के आठवें दिन 'जन भागीदारी दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति 2025 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों के साथ ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों के होमस्टे और फार्मस्टे संचालकों ने भाग लिया। जिला पर्यटन अधिकारी पारिजात पांडे ने नीति के प्रावधानों, संभावनाओं और लाभों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम के उपरांत, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनपद के दो उत्कृष्ट फार्मस्टे—रघुवंश फार्मस्टे पूराब दुवारा और सिंह फार्मस्टे कोचित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा विभाग की छात्राओं और सांस्कृतिक दलों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित 'निपुण विद्यालय सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। मेले में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी देखी जा रही है, जो योजनाओं के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध से कानपुर के उधोग पर संकट:चेयरमैन बोले- कालाबाजारी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, सरकार से मांग टैक्स वसूली पर रोक लगे
    Next Article
    कासगंज में अवैध विस्फोटक बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बिना लाइसेंस के कर रहा था निर्माण, मशीनें और भारी मात्रा में सामग्री बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment