Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह जारी:दो दिन में 3390 लोग चेक, 5 वाहन सीज, 6 गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है। होली पर्व और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कई गिरफ्तारियां और वाहनों के चालान शामिल हैं। यह अभियान पूरे जिले में रात भर चलाया जा रहा है, जिसकी कमान सीओ और एसएचओ संभाल रहे हैं। रविवार को इस अभियान के दौरान 1115 वाहनों की जांच की गई और 2312 लोगों को चेक किया गया। इस कार्रवाई में 127 वाहनों का चालान किया गया और दो वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। वहीं, सोमवार की रात चलाए गए अभियान में 808 वाहनों की जांच की गई और 1078 लोगों को चेक किया गया। इस दौरान छह व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन गाड़ियां जब्त की गईं। पुलिस का यह अभियान अपराधों पर लगाम लगाने और होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जारी है। रात भर चलने वाले इस ऑपरेशन में सड़कों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे हर व्यक्ति और वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:दुर्घटनाओं, एलर्जी से निपटने को "फेस्टिवल इमरजेंसी प्लान "के तहत विशेष संसाधन तैनात
    Next Article
    कौशांबी में नलकूप और आम के बाग में आग:शरारती तत्वों पर आरोप, लाखों का सामान जला, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment