Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:दुर्घटनाओं, एलर्जी से निपटने को "फेस्टिवल इमरजेंसी प्लान "के तहत विशेष संसाधन तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में होली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने संभावित दुर्घटनाओं, सड़क हादसों, रंगों से एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए 'फेस्टिवल इमरजेंसी प्लान' तैयार किया है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज सहित सभी सरकारी चिकित्सालयों को अलर्ट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पंकज कुमार रॉय ने सभी डॉक्टरों को अपने अस्पतालों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मेडिकल कॉलेज में त्वचा और नेत्र विशेषज्ञों की विशेष तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, जिले के हॉटस्पॉट पर एम्बुलेंस मौजूद रहेंगी। सीएमओ डॉ. रॉय ने बताया कि विशेषज्ञ सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। हड्डी रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगी। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है। संभावित घटनाओं के मद्देनजर, सभी हॉटस्पॉट पर एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज सहित सभी अस्पतालों में कुछ वार्डों को आरक्षित किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। डॉ. पंकज कुमार रॉय ने जनता से अपील की है कि होली के उत्साह में लापरवाही न बरतें। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी गई है।विभाग का मानना है कि थोड़ी सावधानी से अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सीएमओ डॉ. रॉय ने होली पर खास सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बाजार में बिक रहे कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं।ये त्वचा एलर्जी, आंखों में जलन और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। उन्होंने संभव हो तो हर्बल या प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी।रंग खेलने से पहले शरीर पर सरसों या नारियल तेल लगा लें, जिससे रंग का दुष्प्रभाव कम होगा। आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं और जलन बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार तैयारियां पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक हैं,ताकि त्योहार की खुशी बरकरार रहे और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 446 स्थानों पर जली होलिका:चंद्रग्रहण के चलते कल खेली जाएगी होली
    Next Article
    अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह जारी:दो दिन में 3390 लोग चेक, 5 वाहन सीज, 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment