Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, युवक पर मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सिरसागंज के अरांव में 81 वर्षीय ईश्वर चंद्र गुप्ता की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 25 फरवरी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। परिजनों के अनुसार, 25 फरवरी की शाम ईश्वर चंद्र गुप्ता बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। घर के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। करीब एक सप्ताह तक चले उपचार के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। उनके दो विवाहित पुत्र हैं। परिवार में बुजुर्ग की अहम भूमिका थी, और उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे अरांव मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक मोहल्ले का ही रहने वाला है। फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले युवक की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने मोहल्ले में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर:चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, होली पर मामा के घर से लौट रहे थे
    Next Article
    कौशांबी में 5 दिन से लापता BLO का शव मिला:परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, आश्वासन पर हुए राजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment