Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में राजनीतिक पोस्ट पर शिक्षक निलंबित:BSA बोले- आचरण नियमावली उल्लंघन पर की कार्रवाई, एक साल पहले भी हुआ था निलंबन

    12 hours ago

    1

    0

    अमेठी में गांगुली ग्राम सभा स्थित जूनियर विद्यालय में तैनात शिक्षक शिव प्रताप यादव को बेसिक शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने 16 फरवरी 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। जानकारी में बताया गया कि शिक्षक के खिलाफ पूर्व में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें सोशल मीडिया पर उनकी कथित राजनीतिक गतिविधियों और पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई गई थी। किसान यूनियन व कुछ राजनीतिक संगठनों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर विभाग ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि संबंधित शिक्षक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विचारों से जुड़ी सामग्री साझा की गई थी। इसे सरकारी सेवकों के लिए निर्धारित आचरण नियमावली का उल्लंघन माना गया। आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीएसए संजय तिवारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी है। सेवा नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि सरकारी शिक्षकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सेवा नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेवा नियमों और आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक की पत्नी भी ग्राम प्रधान वहीं निलंबित शिक्षक शिव प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके कुछ शुभचिंतक उनकी फोटो और संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर देते थे, जिसके लिए उन्होंने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत भी दी थी। शिक्षक का यह भी कहना है कि इस प्रकरण में अब तक चार बार जांच हो चुकी है और प्रत्येक जांच में वे विद्यालय में नियमित रूप से शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए हैं। गौरतलब है कि शिव प्रताप यादव के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अखिलेश यादव इंजीनियर है, जबकि दूसरे पुत्र प्रदीप यादव की पत्नी अर्चना यादव ग्राम सभा गांगुली की प्रधान हैं। फिलहाल विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा; VIDEO:बाइक सवार बोले- पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दूंगा, केस दर्ज
    Next Article
    संभल में बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत:दवा लेकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment