Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में सहायक अध्यापक ने किया सुसाइड:फंदे से लटकता मिला शव, प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा में लगी थी ड्यूटी

    8 hours ago

    1

    0

    अमेठी के कोतवाली क्षेत्र स्थित रायपुर फुलवारी में देर रात एक सहायक अध्यापक का शव उनके घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राम प्रकाश वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा निवासी बढ़ईपुर, संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह रायपुर फुलवारी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों ने देर रात उन्हें घर के अंदर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों—बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12)—का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी इंटर कॉलेज गौहानी में बोर्ड परीक्षा में लगाई गई थी। इसके अलावा वे बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे, जिससे वह मानसिक दबाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीएलओ कार्य के कारण मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी गई है। साथ ही किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार न ठहराने का उल्लेख भी किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा किला में गूंजेंगी शिवाजी महाराज की वीरगाथा:महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे, शाम 6 बजे होगा उद्धाटन
    Next Article
    मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीज बढ़े:कुमारगंज अस्पताल में 350 तक पहुंची ओपीडी, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार, CMS बोले, अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment