Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीज बढ़े:कुमारगंज अस्पताल में 350 तक पहुंची ओपीडी, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार, CMS बोले, अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध

    5 hours ago

    1

    0

    जिले में मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन 300 से 350 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे अधिक है। अस्पताल में सुल्तानपुर, अमेठी, मिल्कीपुर, खंडासा, देवगांव, कुमारगंज और हलियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश लाल ने बताया कि मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह-शाम की ठंड और दिन में हल्की गर्मी के कारण बच्चे वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ दस्त के मामले भी सामने आ रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बरनवाल के अनुसार, तापमान में बदलाव के कारण कमर दर्द, सर्वाइकल और गठिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं डॉ. अरविंद मौर्य ने बताया कि श्वास संबंधी रोगों, अस्थमा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीज भी अधिक संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि 100 मरीज ओपीडी में आते हैं तो लगभग 20 प्रतिशत मरीज ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या के होते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को उपचार के साथ बचाव संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के इस दौर में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, स्वच्छ पानी पिएं, ठंडी चीजों से परहेज करें और किसी भी तरह का लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सहायक अध्यापक ने किया सुसाइड:फंदे से लटकता मिला शव, प्रतापगढ़ में बोर्ड परीक्षा में लगी थी ड्यूटी
    Next Article
    प्रयागराज में छात्रा का शव रखकर लगाया जाम:ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की उठाई मांग, एग्जाम सेंटर देखने जाते वक्त हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment