Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आठवें सप्ताह भी अनुदेशकों का धरना जारी:झांसी में हर रविवार सत्याग्रह कर रहे अनुदेशक, मांगों पर निर्णय का इंतजार

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। नियमित शिक्षक का दर्जा देने और बकाया एरियर का भुगतान करने की मांग को लेकर परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के बैनर तले रविवार को आठवें सप्ताह भी क्रमिक अनशन किया गया। अनुदेशकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के 4 फरवरी 2026 के आदेश के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में वे प्रत्येक रविवार को शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं। अनशन स्थल पर अंतर-जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला उपाध्यक्ष डॉ. संगीता राय ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रिंस चौधरी समेत अन्य अनुदेशक मौजूद रहे। अनुदेशकों ने मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4.72 लाख रुपये की ठगी में आज दर्ज होंगे बयान:एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को बुलाया, जनसुविधा केंद्र वाले शादाब से भी होगी पूछताछ
    Next Article
    अमेठी में स्कूली बच्चों के लिए 'कैच-अप' अभियान:हर सरकारी और कस्तूरबा गांधी स्कूल में बनेगा रजिस्टर, तीन ग्रुप में बंटेंगे विद्यार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment