Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में दिशा बैठक:अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की शिकायतें निपटाने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के विकास भवन में कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने समिति के समक्ष पिछली दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और सुझावों पर की गई कार्यवाहियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों ने इन कार्यवाहियों पर अपनी सहमति व्यक्त की। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं और उनका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया ताकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर शासन की योजनाओं को सही दिशा दे सकें और उन्हें धरातल पर उतारकर पात्र लोगों को लाभान्वित कर सकें। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थीपरक योजनाओं को अपना कर्तव्य समझकर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाएं। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, ब्लॉक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ला, शाहगढ़ सदाशिव यादव सहित अन्य ब्लॉक और ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नानी की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाई:मैनपुरी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, किशोर से बात करने पर डांटा था
    Next Article
    'मेरा पति तीसरा निकाह करने जा रहा, रुकवा दीजिए':मेरठ में पत्नी बोली- साहब, बेटे की चाहत में मुझे घर से निकला, पहली पत्नी की हत्या कर चुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment