Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नानी की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाई:मैनपुरी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, किशोर से बात करने पर डांटा था

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, किशोरी औछा थाना क्षेत्र के एक किशोर से फोन पर बात करती थी। परिवार के सदस्यों ने उसे कई बार ऐसा करने से मना किया था। बताया गया है कि जिस किशोर से किशोरी बात करती थी, उसकी नानी उसी मोहल्ले में रहती हैं। शनिवार सुबह वह किशोरी के घर पहुंचीं और उसे फोन पर बात करने को लेकर डांटा। आरोप है कि इसी बात से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। घटना के समय किशोरी के घर का माहौल सामान्य नहीं था। 26 मार्च को उसके मामा की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण उसकी मां और अन्य परिजन ननिहाल गए हुए थे। घर पर किशोरी अपने भाई और भाभी के साथ थी। परिजनों ने बताया कि सुबह किशोरी ने अपनी भाभी से कंडे पाथने जाने की बात कही, लेकिन वह सीधे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब भाई ने उसे ढूंढा और कमरे में देखा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष दुबे ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 10 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड जारी:पीएमजेएवाई और मातृ वंदना योजना से 86165 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं
    Next Article
    अमेठी में सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में दिशा बैठक:अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की शिकायतें निपटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment